11 April 2018

शत्रु बाधा निवारण माँ बगलामुखी साधना | Shatru Badha Nivaran Maa Bagalamukhi Sadhana


     राम राम दोस्तों, मै वैभवनाथजी इस वेबसाईट में आपका स्वागत करता हूँ. आज हम बात करते है बगलामुखी साधना की ! प्रत्येक व्यक्ति चाहे वे अच्छा हो या बुरा उसके शत्रु अवश्य होते है ! किसी का यह कहना की मेरा कोई शत्रु है ही नहीं यह व्यर्थ है क्योंकि उन्हें अपने शत्रु नज़र नहीं आते ! उनके गुप्त शत्रु तो अवश्य होंगे ! जो लोग बार बार शत्रुओं से परेशान है जिनके घर में बार बार तंत्र प्रयोग होते है उनके लिए तो यह प्रयोग कल्पतरु है ! हम हर साल बगलामुखी जयंती पर इस प्रयोग को करता है ! यह प्रयोग हमने कई बार आजमाया है ! इस प्रयोग से सांप की तरह फन उठाने वाले शत्रु शांत हो जाते है ! आप भी इस साधना का लाभ उठाएं !

||   मन्त्र   ||
  
रीम श्रीम बगलामुखी वाचस्पतये नमः !

OM REEM SHREEM BAGALAMUKHEE VACHASPATAYE NAMAH 

||   साधना विधि   ||
   
      इस मन्त्र को बगलामुखी जयंती को पूरी रात लिंग मुद्रा का प्रदर्शन करते हुए सारी रात जाप करते रहे  ! यदि थक जाये तो आसन पर बैठे बैठे ही थोडा आराम कर ले पर साधना पूर्ण होनेसे पहले किसीभी हालत में आसन से उठे ! इस प्रकार यह मन्त्र एक रात में सिद्ध हो जाता है ! दुसरे दिन मंदिर में देवी दुर्गा को  पीले प्रसाद का भोग लगाये और किसी दस साल से कम उम्र की लड़की को पीला प्रसाद जरूर खिलाये !

||   प्रयोग विधि   ||
   
      जब प्रयोग करना हो तो इस मन्त्र को 21 दिन 21 माला रात्रि में हल्दी की माला से जपे ! आपकी शत्रु बाधा से सम्बंधित सभी समस्याए शांत हो जाएगी ! यह हमारी अनुभूत साधना है आप एक बार इस साधना को जरूर करे !

व्हिडिओ देखने के लिए निचे दी हुई लिंक पर क्लिक करे



 
 जय सद्गुरुदेव

08 April 2018

माँ महाकाली साधना | Maa Mahakali Sadhana


     राम राम दोस्तों, मै वैभवनाथजी इस वेबसाईट में आपका स्वागत करता हूँ. आज हम बात करते है महाकाली साधना की ! इस साधना का प्रयोग कोई भी शुभ कार्य सिद्ध करने के लिए किया जाता है !

|| मंत्र ||
 
    काली काली महाकाली   
   ब्रह्मा की बेटी , इंद्र की साली   
   उड़ बैठी पीपल की डाली ,   
   दोनों हाथ बजाएं ताली ,   
   शिव भोले और शिव की दुहाई ,   
   सर्व कार्य सिद्ध कर माँ मेरिये !!

 KAALEE KAALEE MAHAKALEE
BRAHMA KEE BETEE INDRA KEE SAALEE
UD BAITHEE PEEPAL KEE DAALEE
DONO HAATH BAJAAE TAALEE
SHIV BHOLE AUR SHIV KEE DUHAAI
SARVA KAARYA SIDDHA KAR MAA MERIYE

|| विधि ||
    
      इस मंत्र को सरसों के तेल का दीपक जला कर ४१ दिन रात्रिकाल में एक माला जपे और पहले और आखिरी दिन सरसों के तेल में बना हुआ हलवा आधा काले कुत्ते को खिलाये और आधा छत पर डाल दे, मंत्र सिद्ध हो जायेंगा

|| प्रयोग विधि ||
     
      जब भी कोई शुभ कार्य करना हो तो इस मंत्र को सात बार पढे और माँ से प्रार्थना करे ! आपका कार्य सिद्ध हो जायेगा ! माँ की कृपा से आपके सभी शुभ कार्य सिद्ध हो और आप धर्म के रास्ते पर चलते हुए मोक्ष को प्राप्त हो, यही हमारी कामना है !

व्हिडिओ देखने के लिए निचे दी हुई लिंक पर क्लिक करे


जय सद्गुरुदेव